एसपी अनुराग वत्स ने बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित
हरदोई। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने अलग-अलग श्रेणी में बेहतरीन कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया। ग्रेडिंग प्रणाली में इस माह सुरसा के थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर पहले स्थान पर रहे, जबकि शहर कोतवाल जगदीश यादव दूसरे और बेहटागोकुल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मीकांत मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन के लिए जिले में कार्यभार संभालते ही कई योजनाएं शुरू की थी। इसी क्रम में विभिन्न श्रेणियों में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाता है। दिसंबर के कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर शनिवार को अपराध गोष्ठी में अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
ये भी हुए सम्मानित
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सबसे अच्छे मीडिया व्यवस्थापन के लिए उपनिरीक्षक सुब्रत तिवारी को पुरस्कृत किया गया है। सर्वश्रेष्ठ पीआरओ बालेंद्र कुमार को चुना गया है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक को सर्वश्रेष्ठ कार्यों के लिए चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर ऑपरेटर मझिला थाने के विपिन कुमार को चुना गया है। एंटी रोमियो में सबसे अच्छा कार्य करने के लिए हरियावां में तैनात सिपाही तनिष्का यादव को सम्मानित किया गया है। सर्वश्रेष्ठ विवेचक का पुरस्कार देहात कोतवाली के उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को मिला है। उन्होंने दिसंबर में 34 विवेचनाओं को निस्तारित किया। माह की सर्वश्रेष्ठ पीआरवी का पुरस्कार कासिमपुर थाने की पीआरवी के सिपाही नागेंद्र यादव और सुबोध यादव को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ यातायात पुलिस कर्मी का पुरस्कार हेड कांस्टेबल राजकुमार को दिया गया है। मुंशी ऑफ द मंथ शाहाबाद कोतवाली के इंद्रभान सिंह को चुना गया है। बेस्ट महिला हेल्प डेस्क ऑफ द मंथ के लिए देहात कोतवाली की बीनू त्रिपाठी को चुना गया है। गंभीर मामलों के सर्वश्रेष्ठ अनावरण के मामले में माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय और सुरसा के थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर को पुरस्कृत किया गया है। एलआईयू के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के लिए मुख्य आरक्षी दिनेश तिवारी को पुरस्कृत किया गया है।
हल्ला बोल को यूपी के सभी जिलों में संवाददाताओं की जरूरत है। ऐसे इच्छुक व्यक्ति जो निशुल्क रूप से हमसे जुड़ना चाहते हैं वो व्हाट्सएप नंबर 9451647342 पर हल्ला बोल टाइप कर संदेश भेज सकते हैं.