कानपुरः नहीं रही चिड़ियाघर की शान मादा गैंडा भालू, कुछ दिन पहले बच्चे को दिया था जन्म
कानपुर। यूपी के कानपुर चिड़िया घर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। चिड़िया घर की शान मादा गैंडा मानू की मौत हो गई है। अभी कुछ दिन पहले ही मानू ने बच्चे को जन्म दिया था। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
11 दिन पहले बच्चे का जन्म
कानपुर प्राणी उद्यान में 11 दिन पहले मादा गैंडा मानू ने एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद मां-बच्चे दोनों स्वस्थ थे और चिड़िया घर की शान बढ़ा रहे थे। शुक्रवार को अचानक मानू खड़े-खड़े बैठ गई। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मानू की मौत की खबर सुनते ही हर कोई हैरान था। मादा गैंडा मानू पिछले 20 सालों से कानपुर चिड़िया घर की शान थी। मानू को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चिड़िया घर पहुंचते थे। मानू अपने बच्चे के साथ बाड़े में रह रही थी।
दो बच्चे
मानू ने 11 दिन पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। इससे पहले भी मानू दो बच्चों को जन्म दे चुकी है। बच्चे अभी कानपुर चिड़िया घर में रह रहे हैं। वन रेंजर नवेद इकराम ने बताया कि दोपहर 2 बजे उसकी तबीयत खराब हुई और बेहद कम समय में ही उसकी मौत हो गई। आज उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
हल्ला बोल को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में संवाददाताओं की आवश्यकता है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में हमारे साथ निशुल्क रूप से जुड़ना चाहते हैं। हमसे जुड़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप नंबर 9451647342 पर अपना नाम, शहर और कोई अपने क्षेत्र की खबर सेंड करें।