निकाय चुनाव में फर्जी वोट डलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार

 
गिरफ्तार अभियुक्तगण

निकाय चुनाव में फर्जी वोट डलवाने के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले दो गिरफ्तार।

हापुड़ ( दुर्वेश तोमर)

थाना पिलखुवा पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिन्टर, फिंगरप्रिंट रिडर डिवाइस, लैमिनेशन मशीन, 50 आधार कार्ड व भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड बनाने के उपकरण बरामद।गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा नगर निकाय चुनाव में फर्जी वोट डलवाने के उद्देश्य से भारी संख्या में फर्जी आधार कार्ड बनाए गए थे।गिरफ्तार अभियुक्त हाजी जहीरुद्दीन पिलखुवा नगर पालिका से सभासद प्रत्याशी है तथा अभियुक्त परवेज जन सेवा केन्द्र संचालित करता था।
         परवेज शफी रामलीला मैदान पिलखुआ और हाजी जहीरउद्दीन   सद्दीकपुरा पिलखुआ         
                    को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।