परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का श्रीराम ग्लोबल अवार्ड व राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न।

परम शक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में भव्य आयोजन।

 
परमेन्दु वेलफेयर

परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी का श्रीराम ग्लोबल अवार्ड व राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

---परम शक्ति धाम, गोरसरा शुक्ल में भव्य आयोजन।

विक्रमजोत। 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन एनजीओ परमेंदु वेलफेयर सोसाइटी (पीडब्ल्यूएस परिवार) द्वारा निर्माणाधीन पीडब्लयूएस शिक्षालय परिसर के बगल श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड एवम राष्ट्रीय अधिवेशन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें भारत वर्ष के सभी राज्यों से जुड़े पीडब्ल्यूएस समाजसेवी, राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यकर्ता, पत्रकार व स्थानीय गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।
   जानकारी के अनुसार वरिष्ठ समाजसेविका व पीडब्ल्यूएस परिवार की मुख्य संरक्षिका श्रीमती इंदुमती देवी पाण्डेय, संरक्षक अतुल कुमार गुड्डू मिश्र (संस्थापक मां काली शक्ति साधना केंद्र व संचालक भईया जी का दाल भात परिवार प्रयागराज) की उपस्थिति एवम डॉक्टर के के पाण्डेय (अयोध्या) की अध्यक्षता में सम्पन्न इस आयोजन में मां सरस्वती पूजन, दीप प्रज्वलन, अतिथि सम्मान के साथ संगठन में जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कोविड - 19 के संकट काल के समाजसेवियों को कोरोना योद्धा प्रमाण पत्र तथा भारत वर्ष के विशिष्ट समाजसेवियों को श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड प्रमाण पत्र, मोमेंटों, पत्रिका आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित ओम प्रकाश द्विवेदी, मुख्य वक्ता  प्रोफेसर राम चेत चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि भागताचार्या सरला ताई वाघ, नरेंद्र सिंह राठौर (प्रदेश प्रभारी राजस्थान), विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र कुमार सिंह यमराज कवि व गीतकार, राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश विमलेश पाण्डेय मुन्ना मासूम कवि, वैज्ञानिक गंगाराम चौहान, वरिष्ठ पत्रकार वी के त्रिपाठी (जिला मीडिया प्रभारी मानवाधिकार टीम बस्ती), श्रीमती आशा कंवर जोधा, श्रीमती निकिता वर्मा, राहुल कुमार श्रीवास्तव, अवनीश कुमार सिंह चंचल (जिलाध्यक्ष देवघर मानवाधिकार टीम), सुधीर शुक्ल, एडवोकेट आर यू रिंकी, मोती वैज्ञानिक अशोक मनवानी आदि ने अपने उद्बोधन में एनजीओ पीडब्ल्यूएस व उसके प्रकल्प पीडब्ल्यूएस शिक्षालय कार्य योजना की सराहना करते हुए देशवासियों को इस महाक्रांतिकारी शिक्षा योजना से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम  के संचालक पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार की उपलब्धियों के साथ इसके कार्य योजना व पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के संदर्भ में विस्तार से लोगों को बताया। राष्ट्रीय अधिवेशन में अगले 2 वर्षों में पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का निर्माण पूरा करके इसका संचालन करने का प्रस्ताव पास किया गया। आज के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, उड़ीसा, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, अंडमान निकोबार आदि भारत वर्ष के राज्यों के साथ नेपाल के विशिष्ट समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट सराहनीय सामाजिक योगदान हेतु श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। आज के दिव्य भव्य समारोह में सुधीर शुक्ल, धर्मेंद्र कुमार सिंह यमराज कवि व गीतकार, विमलेश पाण्डेय मुन्ना मासूम कवि ओम प्रकाश द्विवेदी, महेश तिवारी एडवोकेट, अतुल कुमार गुड्डू मिश्र, भागवताचार्या सरला ताई वाघ, अन्नू सिंह, डॉक्टर के के पाण्डेय, पत्रकार वी के त्रिपाठी, श्रीमती प्रतिमा पाठक, वीरेंद्र कुमार गुप्ता बिंदु, दैनिक अवध नगरी के प्रधान सम्पादक राधेश्याम दूबे, वैज्ञानिक गंगाराम चौहान, नीतेश शुक्ल, सैय्यद मोहम्मद अनस, देवी सहाय पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय,  सूर्य प्रकाश पाण्डेय, शुभम उपाध्याय, सुमित अग्रवाल, श्रीमती पूर्णिमा अग्रवाल, श्रीमती निकिता वर्मा, राहुल कुमार श्रीवास्तव, पांडव कुमार राय, तुषार भारती, दिवाकर कुमार, रवि कुमार, नरेंद्र सिंह राठौर, श्रीमती आशा कंवर जोधा,अवधेश सिंह चौहान, अनुरुद्ध पाण्डेय कप्तान, देवांशु मिश्र, श्रीमती पुष्पा तिवारी, आर यू रेनू रिंकी, पंडित उमाकांत पाण्डेय, विकास तिवारी, अमन शुक्ल, अंकित शुक्ल, पंडित राजेश मिश्र, रामजी मिश्र, पंकज, नीरज सिंह, ओंकार नाथ शुक्ल लल्लू, शिव प्रसाद यादव, रमेश, पत्रकार अजय उपाध्याय, सहित कुल 151 विशिष्ट समाजसेवियों को श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रिका परम सत्ता संघर्ष प्रति पल का लोकार्पण किया गया।
   बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार के 2 दिवसीय विशेष आयोजन में श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड व राष्ट्रीय अधिवेशन के प्रथम दिवस 3 मई 2023 को अखंड रामायण पाठ जबकि द्वितीय दिवस 4 मई 2023 को पूर्णाहुति, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन, भंडारा भोजन प्रसाद, श्रीराम ग्लोबल अवॉर्ड व पत्रिका लोकार्पण का कार्यक्रम सम्मिलित रहा।