गंगा छठ महोत्सव तीर्थ नगरी बृजघाट में होगा आयोजित

 
मां गंगा

गंगा छट महोत्सव तीर्थ नगरी बृजघाट में होगा आयोजित 

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड
दुर्वेश तोमर 

 तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा धाम पर 05/05/2023 शुक्रवार को गंगा सभा आरती समिति द्वारा गंगा छट उत्सव का आयोजन किया जाएगा। गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष अशोक नागर ने बताया कि मां गंगा का विधान अनुसार आज शुक्रवार को छटी पर्व पड़ रहा है जिसको गंगा घाट पर गंगा सभा आरती समिति द्वारा हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, छटी पर्व पर कढी चावल के साथ छप्पन भोग का प्रसाद वितरण भी किया जायेगा और मां गंगा में दूध की धार चढ़ाकर सभी भक्तों के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए मां गंगा से प्रार्थना वंदन किया जायेगा | गंगा सभा आरती समिति द्वारा सभी को कार्यक्रम में शिरकत कर प्रसाद के लिए आमंत्रित किया गया है