भाजपा का प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन , मुख्य अतिथि मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया संबोधन।
Apr 29, 2023, 05:48 IST

भाजपा का प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन , मुख्य अतिथि मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया संबोधन।
गढ़मुक्तेश्वर --दुर्वेश तोमर
गढ़मुक्तेश्वर में भाजपा का प्रबुद्ध कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि मंत्री नरेंद्र कश्यप राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश रहे।
विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर के भारतीय जनता पार्टी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी श्री राकेश बजरंगी के लिए कश्यप धर्मशाला गढ़मुक्तेश्वर में गढमुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने प्रबुद्ध जनों को और आम जन को संबोधित करते हुए राकेश बजरंगी के लिए पुरजोर मेहनत कर सफल बनाने में सहयोग की अपील करते हुए यह भी कहा कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व भी है।