भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे हापुड, किया जनता जनार्दन को संबोधित।
Updated: May 6, 2023, 16:33 IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे हापुड, किया जनता जनार्दन को संबोधित।
हापुड़ ---दुर्वेश तोमर
नगर निकाय चुनाव 2023 इस बार बडा रोचक ही नहीं विचारणीय भी है और हो भी क्यों न 2023 जो है क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव जो है। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव आने वाले लोकसभा चुनाव की दशा और दिशा दोनों को तय करेगा। और उत्तर प्रदेश ही वो है जहां से दिल्ली के ताज का रास्ता तय होता है। निकाय चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी( प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ), कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। भाजपा के हापुड जिलाध्यक्ष उमेश राणा गढमुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया , हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती, सांसद राजेन्द्र अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।