विश्व हिन्दू महासंघ मनायेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव

*हापुड/गढ़मुक्तेश्वर*
विश्व हिन्दू महासंघ मनायेगा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगी आदित्यनाथ जी का जन्मोत्सव
हापुड जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया है कि विश्व हिन्दू महासंघ सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में विश्व हिंदू महासंघ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय योगी आदित्यनाथ जी का 51वां जन्मोत्सव 5 जून से 11 जून तक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में मनाऐगा। जन्मोत्सव प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जाऐगा प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी के अनुसार हापुड़ जिले में योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन 6 जून को मनाया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष परविंदर चौधरी ने बताया है कि जनमोत्सव को मनाने के लिए स्वयं प्रदेश अध्यक्ष हापुड में आ रहे है ।जिनके नेतृत्व में जनमोत्सव मनाया जायेगा।
जिसके लिए एक सभा का आयोजन गांव हरोडा थाना सिम्भावली में होना निश्चित हुआ है। जिला उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी ने बताया कि इसमें प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी प्रदेश मंत्री विष्णुकांत चोबे जी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
*मनोज कुमार की रिपोर्ट*