KANPUR: पांडु नदी उफान पर, बर्रा 8 के लोगों को सता रहा बाढ़ का खतरा

बाढ़ का खतरा
 
BARRA
पांडु नदी

हल्ला बोल, कानपुर। बारिश के कारण पांडु नदी उफान पर है और बर्रा 8, मेहरबान सिंह के पुरवा के लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। नदी में पानी बढ़ने से सबसे ज्यादा बर्रा आठ वरुण विहार की बस्ती प्रभावित हुई हैं। कई झोपड़ियों में पानी भर गया। हालांकि यह पहले से ही खाली थीं। वहीं मेहरबान सिंह का पुरवा के कुछ मकानों में भी पानी भर गया। लोग छत पहली मंजिल व छत पर त्रिपाल डालकर रह रहे हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अफसर बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद कर रहे हैं और निचले इलाके में रह रहे लोगों को वहां से दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि जिन इलाकों में पानी भरा है वह डूब क्षेत्र में आता है और हर वर्ष सिंचाई विभाग इन बस्तियों को खाली करने का निर्देश भी देता है। इन सबके बावजूद यहां पर लोग सस्ते प्लाट होने के चलते खरीद लेते हैं और मकान बनाकर रहने लगते हैं।

हल्ला बोल को यूपी के सभी थाना स्तर पर संवाददाता की आवश्यकता है। ऐसे इच्छुक व्यक्ति जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में हमारे साथ निशुल्क सेवा देने को तैयार हैं वो हमसे जुड़ सकते हैं। थाना स्तर पर संवाददाता के रूप में कार्य करने के लिए हमारे नंबर 9451647342 पर अपना नाम, शहर और थाना लिखकर व्हाट्सऐप करें।