भाजपा के प्रदेश मंत्री ने वृक्षारोपण कर चलाया बृक्षारोपण अभियान

घर घर जाकर किया जनसम्पर्क 
 
बृक्षारोपण के दौरान प्रदेश मंत्री

भाजपा के प्रदेश मंत्री ने वृक्षारोपण कर चलाया बृक्षारोपण अभियान    


शिकारपुर नगर के रामलीला मैदान व अन्य जगहों पर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने वृक्षारोपण किया ।साथ ही भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने वृक्ष रोपण के प्रति लोगों को जागरूक किया और कहा कि हमें अपने आसपास खाली जगह देखकर पौधे जरूर लगाने चाहिए जिससे वातावरण शुद्ध हो ।वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर संबोधित किया। पौधरोपण अभियान में संदीप गुप्ता, मुकेश कुमार गर्ग ,संजय चौधरी ,विवेक उर्फ चीनू जैन ,विरेंद्र कुमार गर्ग, कपिल आर्य, राहुल चौधरी, मुकेश बाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, कपिल शर्मा ,विकास गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।


मुजीबुर्रहमान